सोशल मीडिया पर बीते कुछ घंटों से एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। जिसमें शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और एक ग्रामीण के बीच तीखी बहस के हो रही है। ग्रामीण गंभीर आरोप लगा रहे है। वीडियो बाड़मेर जिले के शिव विधाननसभा के हड़वा गांव बीती रात का है। जिसमें ग्रामीण विधायक पर दलाली, घटिया राजनीति करने के आरोप लगा रहे है। इसके बाद गुस्से विधायक ने कहा चुप..चुप..चुप.. कौन दलाली करता है किसकी और क्या की। मजाक समझ रखी ळे। आप अकेले को रुपए चाहिए। गांव वालों को काम नहीं चाहिए। विधायक भाटी ने हड़वा गांव के किसान इकट्ठे हुए थे और मुझे बुलाया और मदद मांगी थी। कंपनी के साथ मिलकर व्यक्ति आरोप लगा रहा है बिल्कुल निराधार है। दरअसल, दरअसल, शिव इलाके के हड़वा गांव के किसान 5 दिसंबर से धरने पर बैठे है। उनका कहना है कि बिजली कंपनियां उचित मुआवजा नहीं देकर उनकी जमीनों पर खंभे लगाने ओर बिजली के तार बिछा रही है। इसको लेकर हमने प्रशासन को कई बार बताया। लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देने के कारण हमें धरना देना पड़ा। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उसी गांव में काम रोकने, बेवजह परेशान करने को लेकर धरना दे दिया। अनूप सिंह का कहना है कि मेरी सिक्योरिटी का काम है। एक माह से काम बाधित है। गुरुवार रात को एक क्रेन आई थी। जीएसएस के पास आकर खड़ी हुई थी। विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जो टेंट में बैठा रखे हुए है। वो जबरदस्ती सिक्योरिटी का गेट तोड़कर अंदर आ गए। मेरे वहां पर सिक्योरिटी के दो लोग लगे हुए है। उनको धक्का-मुक्की करके अंदर घुसे। क्रेन तोड़ने लगे और कहा यहां से हटाओ। ग्रामीण अनूप सिंह का कहना है कि हमने एबीसी सोलर कंपनी है जिसको हमने 4 हजार बीघा जमीन दी है। जिसमें एक हजार बीघा जमीन खरीदी है और 3 हजार बीघा लीज डीड (29 साल 11 माह) पर दी है। इसमें मेरी खुद की 500 बीघा जमीन दे रखी है। एक किसान परिवार है जो एमएलए और उनके चेहते है। उनको गुमराह करके आरओडब्लू टेंट लगाकर धरना दे दिया। विधायक रविंद्र सिंह भाटी के निजी हित के लिए यह पूरा झमेला किया गया है। 99 प्रतिशत कम जमीन का मैंने ही किया है। इसमें करीब 3 साल लग गए जिसमें लीज और सेल पर ली है। गांव में जमीन देने का कारण यही है कि युवाओं को रोजगार मिले। आईआईटी किया युवा, किसी का ट्रैक्टर, किसी गाड़ी लगे। विधायक निजी हित के लिए कंपनी को ब्लैकमैलिंग के लिए यह झंझट करवा रहे है। अपने कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे है। बीते एक माह से गाड़ियां रोक रहे है। इसमें दो कंपनियां है एक एबीसी और दूसरी स्टेलिंग विलसन। एबीसी ने जमीन खरीदी और लीज पर ली है। इन्होंने आगे स्टेलिंग विलसन दिल्ली की कंपनी है उनको सोलर प्लांट लगाने के लिए दे दिए है। उनको एक माह से रोका हुआ है। विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- किसानों के साथ कंपनियां अन्याय कर रही थी। किसान मेरे पास आए और मेरे से मदद मांगी तब मैंने उनकी मदद के लिए कंपनियों और प्रशासन से बात की। और उनको कहा था कि किसानों को उचित मुआवजा दे दो और उनको संतुष्ट कर दीजिए। जब किसानों के साथ जबरदस्ती हो रही थी। तब मैं वहां पर पहुंचा तो एक व्यक्ति कंपनी के साथ मिलकर काम करता है। वो बोलने लग गए। 90 प्रतिशत किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। कुछ लोग कंपनी में ठेकेदारी करते है। इस वजह से बेवजह अनर्गल बोल रहे है। 1 मिनट 17 सेकंड का वीडियो आया सामने विधायक पर एक व्यक्ति (अनोप सिंह) आरोप लगा रहे है कि आप घटिया राजनीति मत करो। तब विधायक ने कहा कि मैं घटिया राजनीति कर रहा हूं। यहां पर काम मेरे को करना है क्या। आरोप लगाए कि बिल्कुल आप घटिया राजनीतिक कर रहे हो। तब भाटी गुस्से बोले चुप रहों, बात सुनों। आपने टोकन अमाउंट पूरा दिया क्या? तब बोले किसी के बाकी नहीं है। भाटी ने व्यक्ति को कहा कि कंपनियों की दलाली बंद करो। तब व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दलाली आप कर रहे हो। गुस्से में बोले चुप..चुप..चुप.. कौन दलाली करता किसकी की और क्या की। नहीं किसकी की दलाली। मजाक समझ रखी है। आप अकेले को रुपए चाहिए। गांव वालों काम नहीं चाहिए। कोई फालतू पंचायती करनी नहीं है। करों पंचायती घर जाकर करना।


