विष्णुगढ़ | विष्णुगढ़-प्रखंड अंतर्गत बरांई में बगोदर के भाजपा विधायक नागेंद्र महतो ने शनिवार को पुलिया की आधारशिला रखी। इसका निर्माण जिला योजना अनाबद्ध निधि से होगा। इसकी लागत 53 लाख रुपए से ज्यादा है। शिलान्यास स्थल पर लोगों को संबोधित करते विधायक ने कहा कि सड़क और पुल-पुलिया किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अहम है। पुलिया बन जाने से कई ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।वहीं काली मंदिर से बांध तक पक्की सड़क बनाने का उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।मौके पर जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, दिलीप महतो, योगेंद्र यादव, अशोक मंडल, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, संदीप मंडल, घनश्याम रजक, सोनू साव, उमेश रजक, कारू सिंह, हिरामन ठाकुर, मनोज मंडल, अमजद अंसारी मौजूद रहे। चौपारण| प्रखण्ड के कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह रविवार को करमा पंचायत के वृंदावन लपसिया में आयोजित होगी। होली मिलन समारोह में दैहर, झापा, दादपुर, चयकला, मानगढ़, चैथी, महुदी, वृंदावन, भगहर सहित अन्य गांवों के सैकड़ों कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोगो के साथ साथ प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे। इस संबंध में कुशवाहा समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष सुखदेव दांगी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। दैहर मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश स्तर के समाज के कई नेता शामिल होंगे। अतिथियों में पूर्व विधायक शिव पूजन मेहता, हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता, जीपस पदमा बसन्त नारायण मेहता, केदार दांगी कुशवाहा जिला अध्यक्ष चतरा, हीरेन्द्र कुमार जिला महासचिव चतरा के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।


