विधायक ने लैब भवन के घटिया निर्माण पर जताई नाराजगी:सीमलवाड़ा सीएचसी में मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी

चौरासी विधायक अनिल कटारा ने सोमवार को सीमलवाड़ा सीएचसी और निर्माणाधीन लैब भवन का निरीक्षण किया। लैब भवन के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने पर नाराजगी जताई। वहीं, काम रुकवाते हुए जांच के निर्देश दिए। चौरासी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान चौरासी विधायक अनिल कटारा आज सीमलवाड़ा सीएचसी पहुंचे। इस दौरान विधायक ने सीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, मरीज और उनके परिजनों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा। विधायक ने सीएचसी में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक अनिल कटारा ने सीएचसी के सामने निर्माणाधीन लैब भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर नाराजगी जताई और काम रुकवा दिया। वहीं, घटिया कार्य की जांच करवाने के निर्देश भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *