डीग जिले के कामवन के बाजारों में विधायक नौक्षम चौधरी रंग-गुलाल की खरीददारी करती हुई दिखाई दी। जब विधायक ने दुकान मालिक को पैसे के बारे में पूछा तो, दुकानदार ने पैसे लेने से मना कर दिया। जिसके बाद विधायक ने दुकानदार से कहा की सभी को फ्री में दे रहे हो। उसके बाद दुकान मालिक ने विधायक से रंग-गुलाल को पैसे दिए। दुकान मालिक ने पैसे लेने से मना किया विधायक नौक्षम चौधरी 1 मार्च को बाजार में होली रामा श्यामा करने के लिए गई थी। इस दौरान वह कामवन के बाजार स्थित एक दुकान पर रुकी। जिसके बाद विधायक नौक्षम चौधरी चौधरी ने वहां से रंग गुलाल खरीदे। जब नौक्षम चौधरी ने दुकान मालिक से पूछा की कितने पैसे हुए हैं तो, दुकान मालिक ने पैसे बताने और लेने से मना कर दिया। विधायक नौक्षम चौधरी की सादगी हो रही तारीफ तब विधायक नौक्षम चौधरी ने दुकान मालिक से कहा कि बाकियों को भी फ्री दे रहे हो। दुकान मालिक ने कहा नहीं, विधायक ने फिर से पूछा कितना हुआ। तब जाकर विधायक ने दुकान मालिक को रंग गुलाल के पैसे दिए। इस दौरान विधायक नौक्षम चौधरी के साथ उनके कार्यकर्ता मौजूद थे। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विधायक नौक्षम चौधरी की सादगी की काफी तारीफ कर रहे हैं।


