हरदीबाजार | ग्राम पंचायत बोईदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के भवन निर्माण के कार्य का कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भूमिपूजन किया है। 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन बनेगा। पंडित रेवती रमण तिवारी ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया। स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कक्षा 9 वीं से 12 तक के छात्रों व सभी संकायों के अध्ययनरत छात्रों को बैठक व्यवस्था की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कौशल श्रीवास, रघुराज सिंह उईके, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तुगन पटेल, पंच गौरी मरावी, लंबोदर कंवर, रविता बाई, नारायण पटेल, मन्नु राठौर, प्राचार्य पूनम दुबे, राजेन्द्र कुमार नायक, वीरेंद्र कुर्रे, भारती सिंह तोमर समेत अन्य उपस्थित थे।


