जॉइंट एक्शन कमेटी मॉडल टाउन जालंधर| नगर निगम चुनाव में 93 वर्षीय सीनियर एडवोकेट चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी, पुत्रवधू अंजू बाला सैनी ने वोट डालकर अपना दायित्व निभाया। वोट डालने के उपरांत प्रसन्नचित मुद्रा में उंगली पर लगा चिन्ह दिखाते हुए। जॉइंट एक्शन कमेटी मॉडल टाउन के सदस्य जसविंदर सिंह साहनी, वरिंदर मलिक, सुनील चोपड़ा, राम प्रकाश गंभीर, विवेक भारद्वाज, अशोक वर्मा, मनदीप सिंह अपने मत का प्रयोग कर मतदान केंद्र से बाहर आते हुए।