विधायक बोले- बजट में झुंझुनूं की मांगों को पूरा किया:विकास को मिलेगी रफ्तार; कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, माला पहनाकर स्वागत किया

राजस्थान बजट 2026 को झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र को भी बजट में कई सौगातें दी गई है, जिससे जिले का भी विकास होगा। जयपुर से लौटते समय गुढ़ा रोड स्थित गोल्डन सिटी के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक भांबू का स्वागत किया। इसके बाद विधायक निवास पर भी क्षेत्रवासियों ने झुंझुनूं जिले से जुड़ी घोषणाओं पर आभार जताया। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह बजट झुंझुनूं की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं से यमुना जल समझौते को रफ्तार मिलेगी। जबकि विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में नए नवाचारों के लिए भी फंड दिया गया है। इस दौरान विधायक राजेंद्र भांबू ने राज्य और केंद्र की ‘डबल इंजन’ सरकार को दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। हमने सीएम के सामने झुंझुनूं के विकास से जुड़ी जो भी मांगे रखी थी, उन्हें स्वीकार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *