विधायक बोले: बोरवेल से घट रहा जलस्तर, कुंआ खोदने भेजें प्रस्ताव

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों का सोमवार को जिले में विधिवत आगाज हो गया। जिले के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत बालूद, मैलावाड़ा, गीदम अंतर्गत छिंदनार और कटेकल्याण ब्लॉक के ग्राम पंचायत टेटम में समाधान शिविरों की शुरुआत हुई। ग्राम पंचायत बालूद में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में स्थानीय विधायक चैतराम अटामी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की जानकारी लें और उनका भरपूर लाभ उठाएं। विधायक ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि बोरवेल के अत्यधिक उपयोग से जलस्तर में गिरावट आई है, ऐसे में ग्राम पंचायतों से खेतों में परंपरागत कुंए खोदने का प्रस्ताव आना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *