विधायक लारिया ने 70.37 लाख की लागत से ग्रीन स्पेस का किया भूमिपूजन

नरयावली विधानसभा को आधुनिक, स्वच्छ और व्यवस्थित क्षेत्र बनाने के संकल्प के साथ विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने सोमवार को मकरोनिया के विकास पथ पर एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत, सबरी सरोवर के समीप 70.37 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्रीन स्पेस का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। विधायक लारिया ने कहा कि यह परियोजना केवल पार्क निर्माण नहीं है, बल्कि शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक स्वास्थ्य का संगम है। पार्क का स्थान संत रविदास लोक स्मारक और खेल स्टेडियम के पास चुना गया है, जिससे सांस्कृतिक, खेल और प्राकृतिक वातावरण का संतुलन रहेगा। सबरी सरोवर के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा, जो मकरोनिया के भविष्य के लिए आवश्यक है। भूमिपूजन कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मिहीलाल, मंडल अध्यक्षगण, पार्षद, सीएमओ पवन शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *