विधायक विवाद में तहसीलदार ने सोशल-मीडिया पोस्ट को फर्जी बताया:नाम का दुरुपयोग करने की शिकायत दी; MLA बैरवा ने कार्रवाई की मांग की

दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा और तहसीलदार गजानंद मीणा के बीच बहसबाजी के मामले में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को तहसीलदार की सोशल मीडिया वॉल का कथित स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। जिसके बाद एक ओर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर तहसीलदार ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से उसके नाम का दुरुपयोग करने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह था पूरा विवाद दरअसल, 2 फरवरी को जयपुर रोड पर ट्रक यूनियन के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विधायक और तहसीलदार के बीच तकरार हो गई थी। तहसीलदार के व्यवहार से नाराज विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तहसीलदार को तलब किया था। कांग्रेस विधायक दल ने भी मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। विधानसभा स्पीकर में पढ़ा था माफीनामा इसके बाद 2 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में तहसीलदार का माफीनामा पढ़कर सुनाया था, जिसमें तहसीलदार द्वारा मामले को लेकर खेद प्रकट किया गया था। लेकिन इसके दूसरे ही दिन फिर से तहसीलदार गजानंद मीणा के नाम से सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट वायरल हुई। FIR दर्ज कराई जिसमें लिखा हुआ था- ‘माफी वाफ़ी कुछ नहीं मैने केवल खेद प्रकट किया था वो भी माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय से’। इसे फर्जी बताते हुए तहसीलदार में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी आईडी बंद है, मैंने कोई पोस्ट नहीं किया। कोई मेरे नाम से फर्जी आईडी बनाकर दुरुपयोग कर रहा है। विधायक से सरकारी अधिकारियों के विवाद की ये खबरें भी पढ़िए… कांग्रेस विधायक से तहसीलदार बोले- फालतू बात नहीं,गलत हो जाएगा:जमीन सरकारी, मुझे आदेश कौन देगा; अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकवाने पहुंचे थे बैरवा विधायक से महिला पटवारी ने कहा-आप धमकी दे रहे हो:दिक्कत है तो ट्रांसफर करवा देना, डीडी बैरवा बोले- गरीबों को परेशान मत करो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *