धमतरी| नगर निगम में विधि एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक प्रभारी सदस्य हिमानी साहू की अध्यक्षता में हुई। लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर जल्द निराकरण करने कहा। बैठक में 1 सितंबर 2025 को रखे गए एजेंडा बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों से जुड़े प्रशासनिक मामलों, नियमों के अनुपालन एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मेघराज ठाकुर, हेमंत बंजारे, कुलेश यादव, आशा लोधी, भारती साहू, दीपक शर्मा, मनोज देवांगन मौजूद थे।


