विधि-विधान से पूजा कर होलिका दहन

भास्कर न्यूज | राहौद होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। नगर के मुख्य स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पुजारी दीपक योगी और सुरेंद्र योगी ने विधि-विधान से पूजा कर होलिका दहन कराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों और युवाओं में भी उत्साह दिखा। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *