विनोद जाखड़ के NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न:सवाई माधोपुर में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, आतिशबाजी की

विनोद जाखड़ को एनएसयूआई (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाई माधोपुर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद सवाई माधोपुर के कार्यकर्ता बजरिया अंबेडकर सर्किल पर इकठ्ठा हुए, जहां उन्होंने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कीं
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और देशभर के स्टूडेंट्स की आवाज और प्रभावी तरीके से उठेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से एनएसयूआई को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान मौजूद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया। NSUI जिलाध्यक्ष आसिफ खलीफा ने कहा कि विनोद जाखड़ को एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। खलीफा ने कहा कि जाखड़ दलित घर से निकलकर राजस्थान कॉलेज और राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने। वर्तमान में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने पूरे राजस्थान के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों की, छात्रों की, महिलाओं की आवाज को उठाने का काम किया है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *