विनोद बनाए गए शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

भिलाई| भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें भिलाई के विनोद उपाध्याय को संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भिलाई जिला और बृजमोहन उपाध्याय, जेपी घनघोरकर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह नियुक्तियां केवल पद का हस्तांतरण नहीं हैं, बल्कि यह उस निस्वार्थ सेवा का सम्मान है जो इन नेताओं ने समाज और पार्टी के लिए दी है। विनोद उपाध्याय अब जिला स्तर पर पार्टी की नीतियों को बौद्धिक गहराई प्रदान करेंगे। वहीं बृजमोहन और घनघोरकर की प्रदेश कार्यसमिति में उपस्थिति भिलाई की आवाज को राजधानी तक और अधिक प्रखरता से पहुंचाने का कार्य करेगी। भाजपा के शारदा गुप्ता, निशु पांडे, मदन सेन, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, रविशंकर सिंह, बंटी नाहर, अखिलेश वर्मा, संतोष जयसवाल, गुरनाम सिंह, इंदरजीत सिंग ने शुभकामनाएं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *