विपत्ति में बनती हैं दूरियां, विश्वनाथ देते हैं साथ: चंदन कृष्ण

कोरबा| महाशिवरात्रि पर कोरबा के अमरैयापारा नवधा चौक में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। आचार्य चंदन कृष्ण शास्त्री ने यहां ईश्वर की कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि जब विपत्ति में अपने भी दूरी बना लेते हैं, तब आदिदेव विश्वनाथ अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं। महिला समिति अमरैयापारा द्वारा आयोजित इस कथा के प्रथम दिवस आचार्य चन्दनकृष्ण ने कहा कि शिव नकारात्मक शक्तियों के संहार और सात्विक शक्तियों को सशक्त करने का माध्यम है। ऐसे कई प्रसंग आदिदेव के कालखण्ड में आए। उन्होंने अपनी क्षमता से मानव कल्याण के लिए बड़ी लकीर खींची। आचार्य ने कहा कि कथाएं मनुष्यों को नई दृष्टि देती हैं। जीवन को सार्थक बनाने की शक्ति देती हैं, इसलिए श्रावकों को इसी अनुकूल आचरण करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *