संगरूर| विभिन्न स्थानों से 10 ग्राम हेरोइन, 24 बोतल शराब, 45 नशीली गोलियां और 15 किलो डोडे बरामद करके पुलिस ने चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। थाना सदर धूरी के सहायक थानेदार कमलजीत सिंह ने संजू सिंह निवासी समुंदगढ़ छन्ना से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दूसरे मामले में थाना शेरपुर के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने अर्शदीप सिंह उर्फ गगन निवासी शेरपुर से 45 नशीली गोलियां बरामद की है। तीसरे मामले में थाना सदर संगरूर के सहायक थानेदार हाकम सिंह ने मनप्रीत सिंह निवासी संगरूर से 15 किलो डोडे बरामद किए है। चौथे मामले में थाना भवानीगढ़ के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने लाड्डी निवासी भवानीगढ़ से 24 बोतल शराब बरामद की है।


