विभिन्न स्थानों से 210 नशीले टीके और 7 ग्राम चिट्टा बरामद

संगरूर| विभिन्न स्थानों से 210 नशीले टीके और 7 ग्राम चिट्टा बरामद करके पुलिस ने 4 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। थाना सदर संगरूर के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने लखविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी गगडपुर को काबू कर 200 नशीले टीके बरामद किए है। दूसरे मामले में थाना सिटी-1 संगरूर के सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने अनमोल सिंह निवासी संगरूर को काबू कर 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीसरे मामले में थाना चीमा के सहायक थानेदार बेअंत सिंह ने गुरसेवक सिंह निवासी शेरों व सुखचैन सिंह निवासी लौंगोवाल से 10 नशीले टीके बरामद किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *