विराटनगर में शिवरात्रि पर 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक:तालाब वाले शिव मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से लगी रही भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर विराटनगर स्थित पांडवेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इस महोत्सव में 1111 नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ ग्यारह हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन और अभिषेक हुआ। विशेष पूजा-अर्चना के बाद, ये शिवलिंग और रुद्राक्ष की माला उन श्रद्धालुओं को वितरित की गईं, जिन्होंने पूजा में भाग लिया। वहीं तालाब वाले शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दयावती विहार कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण देवस्थान, दुर्गा माता मंदिर, श्री डुंगावाला हनुमान मंदिर, कल्याण जी मंदिर, केशव जी मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित बड़े महादेव मंदिर, अवध बिहारी जी मंदिर, श्री श्याम मंदिर और राम भवन सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शिवरात्रि के अवसर पर अनेक मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। श्री पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेन्द्र महाराज ने बताया कि पावनधाम में ही इतने बड़े पैमाने पर नर्मदेश्वर शिवलिंग और पार्थिव शिवलिंग का जल से अभिषेक किया जाता है। इस बार कई शुभ योगों के संयोग से यह महाशिवरात्रि भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है। श्रद्धालु इस अवसर पर पवित्र जल से अभिषेक कर भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *