विराट हिन्दू सम्मेलन; सकारात्मकता का संदेश, 1 हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

जयपुर | कल्याण बस्ती हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से माताजी का मंदिर प्रताप नगर विस्तार मुरलीपुरा स्कीम में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें धर्म, संस्कृति, गो संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। गोभक्त संत प्रकाशदास महाराज ने भजनों से समाज में सकारात्मकता का संदेश दिया। फगोत्सव कार्यक्रम भी हुआ। पेंसी चिल्ड्रंस एकेडमी और स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन की शुरुआत कलशयात्रा से हुई। एक हजार से ज्यादा माताओं-बहनों ने कलशयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में करीब 4000 लोगों को भोजन प्रसादी ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *