भास्कर न्यूज| जांजगीर जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में 8 अप्रैल को जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार और जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान गृहमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. परस शर्मा, गिरधारी यादव, रफीक सिद्धकी, विवेक सिसोदिया, उत्तम पाटले, लोकेश राठौर, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, प्रिंस शर्मा, देव कुमार पांडे, सीमा शर्मा, भगवान दास गढ़वाल, शत्रुघ्न दास महंत, नवल सिंह, आभास बोस, महारथी बघेल, आकाश तिवारी, परमेश्वर निर्मले, सुखराम गरेवाल, अजय दिव्य, पवन कश्यप आदि मौजूद थे।