विवादित गेस्ट प्रोफेसर को कॉलेज ने दिखाया बाहर का रास्ता:छात्राओं से अभद्रता के लगे थे आरोप

छिंदवाड़ा पीजी कॉलेज में छात्राओं से अभद्रता करने वाले कथित प्रोफेसर को प्रबंधन ने शुक्रवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल, एक दिन पहले कुछ छात्राओं ने प्रोफेसर पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे, इसके बाद आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और NSUI के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया था। कॉलेज छात्राओं ने भी लिखित आवेदन दिया। कॉलेज प्राचार्य वाय के शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर एक जांच कमेटी बनाई थी, रिपोर्ट में संबंधित प्रोफेसर की कार्य शैली विवादित पाई गई। छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेने के बाद प्रोफेसर की सेवा कॉलेज से समाप्त कर दी गई है। गेस्ट फैकल्टी के तहत हुई थी भर्ती
बताया जा रहा है कि कालेज में संबंधित प्रोफेसर को गेस्ट फैकल्टी के तहत अध्यापन के लिए रखा गया था। उनके एग्रीमेंट को तत्काल समाप्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले भी उन पर इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *