विवादों में ऋतिक रोशन का US टूर:आरोप- 1.2 लाख लिए, 2 घंटे लाइन में खड़ा रखा, लेकिन तस्वीर क्लिक नहीं करवाई

ऋतिक रोशन हाल ही में अमेरिका के सबसे बड़े होली बैश रंगोत्सव के लिए विदेश टूर पर हैं। उनका शो टेक्सस के डलास और अटलांटा में हुआ है, हालांकि इन शोज के चलते एक्टर विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। फैंस का आरोप है कि खराब मैनेजमेंट के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों ने ऋतिक से मिलने के लिए लाखों खर्च किए, इसके बावजूद वो एक तस्वीर तक क्लिक नहीं करवा सके। US टूर के लिए ऋतिक रोशन 5 अप्रैल को डलास पहुंचे थे। इस इवेंट के पॉपुलर एक्ट्रेस और होस्ट सोफी चौधरी ने होस्ट किया था। इवेंट में ऋतिक ने भी परफॉर्मेंस दी थी। अब इवेंट अटैंड करने वाले लोग लगातार शो और मैनेजमेंट पर आरोप लगा रहे हैं। एक फैन ने नाराजगी जाहिर कर बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया है कि इवेंट अटेंड करने वालों से वादा किया गया था कि वो ऋतिक से करीब से मिल सकेंगे। तस्वीर क्लिक करवाने के लिए फैंस ने 1500 डॉलर यानी करीब 1.2 लाख रुपए की वीआईपी टिकट्स खरीदी थीं। उन्हें ऋतिक के साथ तस्वीर क्लिक करवाने के लिए एक लाइन में खड़ा किया गया। सभी 2 घंटे तक लाइन में इंतजार करते रहे, लेकिन फिर मैनेजमेंट ने मीट-अप खत्म कर दिया और तस्वीर नहीं लेने दी। इसके अलावा फैंस का आरोप ये भी है कि इवेंट में ऋतिक ने महज आधे घंटे ही परफॉर्मेंस दी। कई फैंस अपना बुरा एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। जब तस्वीर नहीं लेने दी गई तो कई लोगों ने ऑर्गेनाइजर्स से रिफंड की डिमांड की, लेकिन उन्हें रिफंड नहीं मिला। इन शहरों में भी होगा ऋतिक का इवेंट ऋतिक ने रंगोत्सव इवेंट की डिटेल्स अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इसके मुताबिक डल्लास, अटलांटा के बाद ऋतिक 10 अप्रैल को न्यू जर्सी, 12 अप्रैल को शिकागो और 14 अप्रैल को बे एरिया में परफॉर्म करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में ऋतिक वॉर 2 में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि वो कृष 4 से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म को पहले उनके पिता राकेश रोशन डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम के चलते ऋतिक ने ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *