विवाद के बाद फर्जी दस्तखत कर पत्नी की बैंक स्टेटमेंट निकलवाई

भास्कर न्यूज |लुधियाना फर्जी दस्तखत कर बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट निकालने के मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सतप्रीत कौर वासी संगरूर ने बताया कि उनका पति के साथ विवाद होने की वजह से वह अपने मायके परिवार में रहती है। उनका लुधियाना में पंजाब नेशनल बैंक, बीआरएस नगर बैंक में अकाउंट है। आरोप पति ने उनकी जानकारी के बिना फर्जी दस्तखत करते हुए बैंक स्टेटमेंट निकाली है। जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों ने उनके पति की मदद की है। शिकायत के आधार पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने कवलजीत सिंह मनचंदा वासी शहीद भगत सिंह नगर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *