विवाद खत्म: 12 जोड़ों के बीच सुलह हुआ

अंबिकापुर | महिला थाना अंतर्गत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू विवादों को लेकर तीन काउंसलिंग सत्र हुए। इन सत्रों में कुल 12 विवाहित जोड़ों के बीच आपसी सहमति बनी। सभी मामलों में पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म कराए गए। सरगुजा पुलिस द्वारा संचालित परामर्श केंद्र घरेलू हिंसा और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को त्वरित सहायता दे रहा है। यहां महिलाओं को सुरक्षित और सहायक माहौल में अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षित टीम दोनों पक्षों की बात सुनती है और समाधान निकालती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे कि विवाद की स्थिति में आए जोड़ों की त्वरित काउंसलिंग कर स्थायी समाधान किया जाए। इसी के तहत परामर्श केंद्र की टीम ने 12 मामलों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की। अधिकतर मामलों में छोटे-छोटे मनमुटाव थे। अनुभवी काउंसलरों ने दोनों पक्षों को समझाया। सभी जोड़े एक साथ रहने को राजी हुए। काउंसलिंग के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, काउंसलर मीरा शुक्ला, आशा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, महिला आरक्षक रीना दास, दिव्या और आरक्षक किशोर तिवारी सक्रिय रहे। सरगुजा पुलिस की इस पहल से 12 परिवारों में फिर से सुलह हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *