विवाहिता ने कॉन्स्टेबल पति पर मारपीट का लगाया आरोप:एसपी से शिकायत करने जाते समय पीहर वालों से धक्का-मुक्की, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

अजमेर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पति-पत्नी के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया। महिला के पीहर पक्ष के लोग और उसके पति के बीच सड़क पर ही झड़प हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका कॉन्स्टेबल पति उसे रोजाना पीटता है। बुधवार रात भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने अपने पीहर वालों को बुला लिया। पीहर पक्ष के लोग उसे लेकर एसपी कार्यालय शिकायत करने जा रहे थे। 6 महीने पहले हुई थी शादी महिला के अनुसार, उसका पीहर कुंदन नगर में है, जबकि उसका पति वैशाली नगर की राजीव कॉलोनी में रहता है। करीब छह महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला का यह भी कहना है कि उसका पति पुलिस कॉन्स्टेबल है और फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है। जब पीहर वाले उसे लेकर एसपी कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में उसका पति भी पहुंच गया और उन्हें रोक लिया। झगड़े का वीडियो आया सामने इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। घटना के दौरान लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। विवाद के बाद महिला अपने पीहर पक्ष के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद सभी वहां से चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *