विशाखापत्तनम से घर लौटते समय लापता हुआ युवक; भुवनेश्वर से टूटा संपर्क, परिजन चिंतित

गुवा | टाटा स्टील नोवामुंडी टीएमएच चिकित्सालय में डॉक्टर घनश्याम बिहारी बतौर ईएनटी स्पेशलिस्ट अपनी सेवा दे रहे है। गत छह वर्षों से टाटा स्टील कंपनी में बतौर ईएनटी स्पेशलिस्ट के चिकित्सक के रूप में कार्यरत है। उन्होंने लगभग 100 से ज्यादा लोगों का ऑपरेशन कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से उन्हें राहत पहुंचाई है। उन्होंने कोलकाता नेशनल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। तत्पश्चात पीजी डिप्लोमा ईएनटी विभाग से कर निरंतर क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। डॉक्टर घनश्याम बिहारी के अनुसार ईएनटी डॉक्टर, जिन्हें ऑटोलेरिंगोलॉजिस्ट्स भी कहते हैं, कान, नाक और गला से जुड़ी समस्याओं के विशेषज्ञ होते हैं जो चोटों और विकारों का निदान और उपचार करते हैं, जिनमें दवा और सर्जरी दोनों शामिल होती हैं। सुनने की समस्याओं, एलर्जी, साइनस, चक्कर आना, निगलने और बोलने में कठिनाई और सिर व गर्दन के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज ईएनटी विभाग द्वारा की जाती हैं। डॉ घनश्याम बिहारी के अनुसार ईएनटी एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होते हैं जो कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों का इलाज करते हैं। जगन्नाथपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांसलापोस गांव निवासी 35 वर्षीय नवीन सिंकू (बबलू) पिछले तीन दिनों से लापता हैं। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में काम करते थे और वहां से ट्रेन द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से उनका संपर्क अचानक टूट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन सिंकु, पिता गंगाराम सिंकु, ग्राम कांसलापोस, पंचायत मोंगरा, प्रखंड जगन्नाथपुर के निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि नवीन विशाखापत्तनम में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हाल ही में वे ट्रेन से घर लौट रहे थे और रास्ते में भुवनेश्वर से उन्होंने अंतिम बार बात की थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार वालों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब नवीन घर नहीं पहुंचे और न ही कोई सूचना मिली, तो उनकी चिंता बढ़ गई है। रिश्तेदारों, परिचितों और साथ काम करने वाले लोगों से संपर्क करने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को नवीन सिंकु (बबलू) कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत मोबाइल नंबर 81025 64447 पर संपर्क करें। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से युवक की तलाश तेज करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपने बेटे की सकुशल घर वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चांडिल | चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बायपास सड़क रावताड़ा के पास से शुक्रवार की शाम करीब पौने छह बजे ट्रक और पिकअप बोलेरो कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप बोलेरो में सवार चालक व एक अन्य युवक बाल बच गए। जानकारी के अनुसार पितकी रेलवे फाटक खुलने के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बोलेरो को अपने चपेट में ले लिया। पिकअप बोलेरो नीलांचल कंपनी की बताई जा रही है। वही घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर से भाग निकला. वही घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। चाईबासा | वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव लड़ रही वार्ड संख्या 8 की रविया खातून में लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सितारा परवीन को 103 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। राबिया खातून को कल 538 मत मिले थे, जबकि सितारा परवीन को 435 मत मिले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *