विशाल एक्सटेंसन में निर्माणाधीन इमारत की छत से युवक गिरा, मौत

लुधियाना| एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सरबजीत यादव (24) वासी विशाल एक्सटेंसन, पखोवाल रोड के रूप में हुई है। सरबजीत यादव उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और यहां लेबर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, सरबजीत यादव विशाल एक्सटेंशन में ही एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रात के समय हुआ, जब सरबजीत इमारत की छत पर सोने के लिए गया था। उसके परिजनों ने बताया, जब वे छत पर जा रहा था। तभी अंधेरा था। मृतक को कुछ दिखाई नहीं दिया और वह छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया। पुलिस अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि युवक निर्माणाधीन इमारत में कार्य करता था और इमारत में ही रात को सोता था। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *