लुधियाना|बड़ी हैबोवाल में इलाका निवासियों की ओर से 25 अप्रैल को विशाल जागरण करवाया जा रहा है। इस अवसर पर आकाश पंडित आयोजक ने बताया कि रात 8 बजे ज्योति प्रचंड होगा और रात को 9 बजे जागरण शुरू हो जाएगा। इसमे शहर के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक लोग शामिल होंगे। आकाश पंडित ने बताया कि वो हर साल मां का विशाल जागरण करवाते हैं। उन्होंने बताया कि मां के गुणगान के साथ लंगर का आयोजन भी किया गया है।


