विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आज जयपुर में:साफ-सफाई में बीकानेर स्टेशन अव्वल, ट्रेनों की सेफ्टी में जोधपुर सबसे सजग

उत्तर पश्चिम रेलवे में सबसे अधिक साफ स्टेशन बीकानेर का है। ट्रेनों में यात्रियों द्वारा रेलवे मदद पोर्टल पर की जाने वाली शिकायत का समाधान भी सबसे कम समय और सबसे अधिक बीकानेर मंडल में ही हो रहा है। वहीं, जोधपुर मंडल ट्रेनों की सेफ्टी के लिए सबसे सजग है। जोधपुर को कॉमर्शियल शील्ड देकर भी सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान गुरुवार को जयपुर में होने वाले विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में दिया जाना है। मंगलवार देर शाम रेलवे डीजीएम (जी) मेजर शशांक सिंह ने साल बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडलों और कारखानों की सूची जारी की है। जयपुर मंडल में टिकट, पार्सल बुकिंग सहित अन्य सुविधाओं के लिए सबसे अधिक डिजिटल भुगतान किया जा रहा है। अजमेर मंडल को मिलेगी सबसे अधिक 14 एफिशिएंसी शील्ड एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे जीएम अमिताभ द्वारा रेलवे के सभी विभागाध्यक्षों और चारों डीआरएम को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। सबसे अधिक 14 एफिशिएंसी शील्ड से अजमेर मंडल को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जोधपुर को 9, बीकानेर को 8 और सबसे कम 4 एफिशिएंसी शील्ड जयपुर मंडल को दी जाएगी। अजमेर के डिप्टी सीटीआई हेमंत कुमार, जोधपुर के टीटीआई पूराराम और हिसार (बीकानेर) के टीटीआई सुखविंदर सिंह को टिकट चेकिंग अर्निंग कप दिया जाएगा। अकाउंट्स एंड फाइनेंस मैनेजमेंट शील्ड जोधपुर, बेस्ट कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर शील्ड अजमेर, बेस्ट गति शक्ति यूनिट शील्ड जयपुर, बेस्ट रनिंग रूम चूरू, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग शील्ड अजमेर, बेस्ट शेड भगत की कोठी, ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड अजमेर/बीकानेर शील्ड, सिक्योरिटी शील्ड अजमेर/जोधपुर सहित कुल 30 शील्ड दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *