विशुनपुरा | विशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास बाकी नदी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे अखंड कीर्तन के बाद महाशिव रात्रि के शुभ अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से चल कर बाकी नदी से पवित्र जल कलश में पंडित रवीन्द्र मिश्रा के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भर कर अमहर गाव होते हुए देवीधाम, सूर्य मंदिर से होते हुए पुनः शिव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कलश में भरे जल को अर्पित किया । कांडी | जतरो बंजारी स्थित मारे गुरु मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य मेले में विधायक नरेश सिंह ने भाग लिया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा कर संपूर्ण क्षेत्र के लोगों के लिए अमन व समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक गायक विजय राज प्रजापति एवं सुमन त्यागी द्वारा प्रस्तुत बिरहा कार्यक्रम का काफी संख्या में लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे। केतार | चटनियां डैम परिसर में सोमवार को स्वर्ण समाज की ओर से वनभोज सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खरौंधी, हरिहरपुर, केतार और भवनाथपुर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता हरिहरपुर निवासी उदय सिंह ने की, जबकि संचालन खरौंधी प्रखंड के करिवाडीह निवासी विनोद कुमार सिंह ने किया। वक्ताओं ने यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानून का विरोध करते हुए इसे काला कानून बताया। इस दौरान प्रमोद सिंह, डगर लालो सिंह, धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक, सूर्यनाथ सिंह, ओम प्रसून, संतोष सिंह, राजीव रंजन सिंह समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


