विशुनपुरा | राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय विशुनपुरा में सोमवार को आयोजित मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्र पर संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 127 में से 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। केंद्राधीक्षक अजित पांडेय ने बताया की शान्ति पूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई।


