अजमेर के अपना घर द्वारा कोटड़ा में संचालित संभाग स्तरीय मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय में बुधवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री की गई। यहां लगी स्टॉलों पर खाने का लुत्फ भी उठाया। इस अवसर पर लकी ड्रा भी निकाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अध्यक्ष सतीश राठी, सचिव दिनेश प्रणामी ने बताया-बाल मेले में विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पाद जैसे – मिटटी के उत्पाद, टेरा – कोटा की मूर्तियाँ, पेपर क्राफ्ट, हेंडीक्राफ्ट, मोती मालाएँ, कलश, केरी बेग्स, गुलदस्ते, मिटटी के दीपक, पेपर पॉट, वालफ्रेम, स्टोन फ्रेम, पेंटिंग फ्रेम, लाइट बोतल, टेक्स्ट आर्ट्स, वूलन फ्लावर्स पेपर फ्लावर्स इत्यादि को लोगो द्वारा सराहा गया एवं काफी मात्रा में उत्पादों की बिक्री भी हुई। मेले में मनोरंजन के लिए ऊँट सवारी, घुड सवारी, खाने पीने की स्टाल में साउथ इंडियन फूड, नॉर्थ इंडियन फूड, स्ट्रीट फूड में छोले-भठूरे, दाल पकवान, पानी-पूरी, छोले-टिकिया,दाल पकौड़ी, पेटीज, बर्गर, पिज्जा, बड़ा पाव, डोसा इडली-सांभर, पेस्टी, पॉप-कॉन, गुडिया के बाल, सहित अनेक व्यंजनों के अलावा विभिन्न प्रकार के गेम्स की स्टाल के साथ झूले, बम्पिंग-जम्पिंग आदि की व्यवस्था का बच्चों ने पूर्ण आनंद उठाया। मेलें में सामाजिक संस्थाओं जैसे लायन्स क्लब, इनरव्हील क्लब, हनुमान सेवा समिति, अग्रोहा बन्धु पष्चिमी क्षेत्र , बालदीप समूह, लक्ष्य इवेन्ट, ने स्टॉल लगाए। संस्था संरक्षक विष्णु गर्ग, रमेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल ने बताया कि मेले में 25 अधिक स्टाल लगाने पर समस्त संस्थाओं/स्कूलों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ती पत्र देकर अभिनन्दन किया। मेलें में मंच का संचालन सीमा शर्मा एवं अजय अग्रवाल द्वारा किया गया । अपना घर संस्था अजमेर शाखा में संचालित अपना घर मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा में बाल मेले का उद्घाटन मुख्यालय माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था, भरतपुर से पधारें राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल, हनुमान प्रसाद बंसल एवं रमेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात आयुष वषिष्ठ , अपना घर भरतपुर से पधारें नरेन्द्र तिवारी, अपना घर अजमेर संरक्षक विष्णु गर्ग, अध्यक्ष सतीष राठी उपस्थित रहें।


