लोहरदगा| नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत बलदेव साहू महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य, सभी व्याख्याता एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी योग्य मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहयोग करने व चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं लोहरदगा बस स्टैंड (साइडिंग) में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी बस एजेंट, टेम्पो चालक, दुकानदारों व शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की उपस्थित में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया गया। साथ ही मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई। वहीं 23 फरवरी को मतदान अवश्य करने की अपील की गई। मौके पर स्वीप कोषांग के कृष्ण कुमार गुप्ता, मेराज अंसारी, इम्तियाज खान, जफर कमाल, कालीचरण उरांव, मुज्जफर आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


