भारतीय वायुसेना की ओर से 22 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक जलमहल पर सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो होगा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ मोड़ से जलमहल होते हुए आमेर की ओर आने-जाने वाली सिटी और मिनी बसों का संचालन बंद रहेगा। आमेर तिराहा दिल्ली रोड से आमेर की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को दिल्ली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। आमेर कस्बे से मावठा होकर जलमहल की ओर आने वाले वाहनों को गांधी चौक से आमेर तिराहा दिल्ली रोड की तरफ मोड़कर संचालित किया जाएगा। आमेर की ओर जाएंगे वाहन
नाहरगढ़ से जलमहल आने वाले यातायात को जयगढ़ टी-पॉइंट से आमेर कस्बे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दबाव अधिक हुआ तो रामगढ़ मोड़ से आमेर की ओर जाने वाले वाहनों को धोबीघाट दिल्ली रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। रामगढ़ मोड़ से कनक घाटी तक मुख्य मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। यहां पार्किंग; वीआईपी वाहन जल तरंग के पास, एमटी ग्रामीण पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड ग्रामीण पुलिस लाइन और पाल के सामने खाली मैदान में खड़े होंगे। आमजन के कनक घाटी पार्क कट, पाल के किनारे, हज हाउस दरगाह परिसर, हज हाउस स्कूल एवं पार्क में पार्क होंगे।


