विशेष वसूली अभियान शुरू:4 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं चुकाए 1.20 करोड़, अब कनेक्शन कटेंगे

मार्च माह नजदीक आते ही डिस्कॉम ने बिजली बिल बकायादारों से नोटिस देने व कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही विशेष वसूली अभियान शुरू किया है। शहर में घरेलू उपभोक्ताओं व प्रतिष्ठानों के 1.20 करोड़ से अधिक की राशि बकाया चल रही है। इसे लेकर प्रतिदिन 15 से 20 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। साथ ही नगर परिषद, पुलिस महकमा व प्रशासनिक कार्यालयों का करीब 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा का बिल बकाया होने से वसूली को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह नजदीक आते ही डिस्कॉम ने बकायादारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। शहर के करीब 4 हजार घरेलू उपभोक्ताओं व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली उपभोग की 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की बिल राशि बकाया चल रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं को राशि जमा करवाने की हिदायत दी है। शहर में रोजाना टीम 15–20 बिजली कनेक्शन काट रही नगर परिषद, पुलिस महकमा व विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में करीब 4 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक राशि का बिजली बिल बकाया चल रहा है। लंबे समय से राशि का भुगतान नहीं करने से डिस्कॉम हर बार नोटिस भेजने की औपचारिकता जरूर निभाता है, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं हो रही है। इस बार भी मार्च माह नजदीक होने से नगर परिषद, सरकारी आवास, पुलिस विभाग, पंचायत समिति को तीन-तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं। घरेलू उपभोक्ता व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बिल बकाया शहर में 4 हजार घरेलू उपभोक्ताओं व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली बिल बकाया चल रहे हैं। इनमें 1 करोड़ 20 लाख रुपए की बिल राशि बकाया होने से बिजली कनेक्शन विच्छेद किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस पर बिजली कनेक्शन दुबारा जुड़वाने के लिए डिस्कॉम कार्यालय में उपभोक्ता चक्कर काटते नजर आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *