विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला जलाया:एग्जाम की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में धांधली होने से गुस्सा

राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति शील सिंधु पांडे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमंत चावड़ा व सुभाष गुर्जर सहित अनेक छात्रों ने नंगली सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं में धांधली करने के आरोप लगाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमंत चावड़ा ने कहा कि मत्स्य विश्वविद्यालय कुलपति पर मध्यप्रदेश राज भवन की ओर से जांच में गंभीर आरोप लगे थे। जिसकी जांच भी हुई है। यहां अलवर में उनको कुलपति लगाने के बाद विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में भारी अनियमितता सामने आई है। स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं होती है और जानबूझकर नंबर कम दिए जाते हैं। बाद में उनके पास दलाल पास कराने की रकम मांगते हैं। यहां स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे कुलपति को हटाना चाहिए। हालांकि इस मामले में कुलपति शील सिंधु का कहना है कि यह सब गलत है। किसी उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं हुई तो शिकायत कर सकते हैं। ताकि जांच करने वाले के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *