विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर और डीग पुलिस पर उठाये सवाल:अवैध खनन से भरे वाहनों को करवाया जब्त, 20 मिनट इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

भरतपुर में सुबह अवैध खनन माफिया खनन से भरे वाहनों को लेकर जाते हैं। आज सुबह पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने जब वाहनों को देखा तो, उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उन्हें पकड़वाया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने पुलिस को अवैध खनन से भरे वाहनों की सूचना दी। करीब 20 मिनट इंतजार करने के बाद भी पुलिस नहीं आई। विश्वेंद्र सिंह को सर्किट हाउस पर मिले वाहन पूर्व राजपरिवार के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह ने पोस्ट करते हुए बताया कि आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर मोती महल से सुप्रभातम की पूजा अर्चना कर जब मैं जवाहर फार्म वापस लौट रहा था तो, सर्किट हाउस चौराहे के पास अवैध खनन से भरे हुए कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली मिले। जिसकी सूचना मैंने सीओ सिटी को दी। सीओ ने विश्वेंद्र सिंह से कहा कि मैं मथुरा गेट थाने को इसकी सूचना देता हूं। 20 मिनट इंतजार के बाद भी नहीं आई पुलिस करीब 20 मिनट इंतजार करने के बाद सीओ सिटी और मथुरा गेट थाने से कोई जवाब नहीं आया। 2 बार कंट्रोल रूम पर फोन किया लेकिन, किसी ने फोन नहीं उठाया। भरतपुर पुलिस की लापरवाही के कारण भरतपुर शहर में अवैध खनन से भरे वाहनों का धड़ल्ले से आवागमन हो रहा है। डीग में निर्दोष लोगों पर हो रहा अत्याचार इस तरह से पुलिस प्रशासन के आंखे मूंद कर गहरी नींद में सोने व सीनियर पुलिस अफसरों की आंखों में धूल झौंकी जाने के कारण शहर में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसी तरह डीग जिले के मेवात में जो अपराध हो रहे हैं। उनमें किसी भी तरह से कमी नहीं आई न ही अपराध पर अंकुश लग रहा है। डीग में जो सही लोग हैं। उन पुलिस कार्रवाई कर रही है। जो अपराधी हैं वह खुलेआम आमजन में दहशत का माहौल बनाकर घूम रहे हैं। मैं बिना किसी ठोस सबूत के कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं करता। सेवर थाने में अवैध खनन से भरे वाहन करवाए जब्त इसके बाद पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने दूसरी पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी में सुबह 8 बजे सेवर थाने के सामने से गुजर रहा था। वहां पर अवैध खनन से भरे कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली को वहां रुकवा कर मैंने मेरे PSO को सेवर थाने भेजा तब एक पुलिसकर्मी निकल कर आया। उसके 10 मिनट के बाद सेवर SHO आया। तब जाकर बिना किसी रवन्ना के अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को बंद करवाया। पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण शहर में खुलेआम अवैध खनन वाहनों का आवागमन हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *