जयपुर में विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में 31 एनजीओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने शिरकत की। MOFECC के चेयरमैन राहुल द्विवेदी और सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। यह आयोजन रक्षासूत्र फाउंडेशन और वाइट बॉक्स मीडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में सारिका चौधरी, लक्ष्मण लोहाना, नीरज शर्मा और रिया भाटी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।


