विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दुनियाभर में जैन समाज ने सामूहिक जाप का आयोजन किया। इस वैश्विक आयोजन में 108 से अधिक देशों के 6000 से अधिक जिनालय, उपाश्रय और स्थानक शामिल हुए। सिरोही के श्री हीर सुरीश्वर उपाश्रय हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक घंटा 35 मिनट तक चला। कार्यक्रम में विश्व शांति और कल्याण के लिए सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। अर्ध शत्रुंजय देवनगरी सिरोही में आयोजित कार्यक्रम में शहर के धर्म प्रेमी और जैन समाज के सकल संघ ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में नवकार कलश की स्थापना की गई। आचार्य भगवंत ने नवकार मंत्र की महिमा और महत्व को समझाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी धर्म प्रेमियों की अनुमोदना की गई। उन्हें सम्मान पत्र भी प्रदान किए। सिरोही जैन संघ पेढ़ी के आदेश पर महावीर नवयुवक मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य लाभार्थी प्रेमलता बाई करणराज चौधरी परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में नितेश भाई, योगेश बोबावत, रजनीकांत सोलंकी, आशुतोष पटनी, अश्विन शाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


