भास्कर न्यूज | जांजगीर भड़ेसर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अशोक, पीपल और बरगद के पेड़ लगाए गए। पेड़ लगाने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए चारों ओर तार का घेरा लगाया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने शपथ ली कि आगे भी मां के नाम एक पेड़ लगाएंगे। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आर एल सांडे के मार्गदर्शन में हुआ। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के एल पांडे, विधायक प्रतिनिधि धनपति करियारे, सदस्य रामकुमार यादव, चंद्रभान सिंह राठौर, परमेश्वर साहू, छोटेलाल बरेठ और अनिता साहू मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं पूर्णिमा नागेश, प्रमिला राठौर, प्रमिला सांडे, चित्ररेखा गनवीर, चंद्रकांता कोशले, प्रहलाद सिंह राठौर, एन एल कुर्रे, कमल किशोर नवरंगे, ज्योति सिंह और इंदल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।