दुनिया में वनों के महत्व और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में जागरूक करने आज यानी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पहली ड्रोन तस्वीर बस्तर संभाग के तीरथगढ़ की है। वहीं दूसरी तस्वीर विश्व प्रसिद्ध अमेजन के जंगल की है। 2023 में आई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वन और वृक्षों का कुल क्षेत्रफल 8,27,357 वर्ग किलोमीटर है। देखिए, छत्तीसगढ़ में बस्तरिया जंगल की खूबसूरती और आज इस खास दिन पर समझिए पर्यावरण की अहमियत… छत्तीसगढ़: 55,812 वर्ग किमी में वन
भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का कुल वन आवरण क्षेत्र 55,812 वर्ग किलोमीटर है। 2021 की तुलना में देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। शीर्ष 4 राज्य छग (684 वर्ग किमी), उप्र (559 वर्ग किमी), ओडिशा (559 वर्ग किमी) व राजस्थान (394 वर्ग किमी) हैं।