विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों के लिए मेडिकल कैंप:लिटिल चैंप्स इंटरनेशनल स्कूल में 322 बच्चों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

जयपुर के मुरलीपुरा स्थित लिटिल चैंप्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। सोमवार को स्कूल में क्लास 2 से 8 तक के 322 बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन के तत्वाधान में और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर के सौजन्य से यह शिविर आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रेणुका शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ भारत के निर्माण में बच्चों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल करना था। शिविर समन्वयक और वीर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज जैन के अनुसार, मणिपाल हॉस्पिटल, शंकरा आई हॉस्पिटल और क्लोव डेंटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं। स्कूल की एडमिन मैनेजर शिल्पा जैन ने बताया कि बच्चों की नेत्र, दंत और बीएमआई जांच की गई। स्कूल प्रबंधन ने सभी डॉक्टरों और तकनीशियनों का सम्मान किया। जल्द ही स्कूल की अन्य शाखाओं में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर के सचिव पंकज कशिश जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *