विषाक्त पदार्थ खाने से दुष्कर्म पीड़िता की मौत:3 युवकों पर रेप का आरोप, 5 महीने की गर्भवती थी; परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

पिंडवाड़ा तहसील में एक दुष्कर्म पीड़िता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उदयपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा तहसील के एक थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि मृतका पांच माह की गर्भवती थी। मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान होकर युवती ने दो दिन पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सिरोही में भी हालत में सुधार न होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर संबंधित पुलिस उदयपुर अस्पताल पहुंची और मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। हालांकि, परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शव को स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *