विष्णुपुर में दो दिवसीय फाग स्पर्धा आज से शुरू

राजनांदगांव | ग्राम विष्णुपुर के इतिहास में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नव निर्वाचित सरपंच, पंचगणों, जनपद सदस्यों का सम्मान समारोह एवं दो दिवसीय फाग स्पर्धा का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को किया जा रहा है। डोंगरगढ़ ब्लॉक विष्णुपुर में युवा संगठन व ग्रामीणों के सहयोग से पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसी मंच पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा और फाग स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *