विस्फोटक की खरीद फरोख्त का आरोपी गिरफ्तार:लंबे समय से चल रहा था फरार, मामचारी थाना पुलिस की कार्रवाई

मामचारी थाना पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ की खरीद फरोख्त मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध विस्फोटक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है। मामचारी थाना अधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी गुमनाराम के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ और अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत मामचारी थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की खरीद फरोख्त के मामले में फरार आरोपी राजेश मीणा (30) पुत्र रमेश चंद मीणा, निवासी चरी का हार थाना मामचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में पिछले काफी समय से लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार छुपता फिर रहा था। पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी से अवैध विस्फोटक सामग्री की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *