विस्फोटक समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 2 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर भी शामिल

भास्कर न्यूज | सुकमा सुरक्षाबलों ने जगरगुंडा व चिंतागुफा थाना क्षेत्र से 7 नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल रहे हैं। एक नक्सली पर 2 लाख का ईनाम घोषित है। पकड़े गये नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 2 नग टिफिन बम, 1 नग बैटरी, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 नग जिलेटिन रॉड, 2.5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 15 नग मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 1 नग लोहे का सब्बल, बिजली वायर लगभग 100 मीटर, जिलेटिन रॉड, 2 नग लोहे का रॉड, लगभग 250 ग्राम आईईडी, लकड़ी की चिमटी में लाल रंग के वायर लगा हुआ बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जगरगुण्डा थाने से एसडीओपी तोमेश वर्मा के नेतृत्व में जिला बल, डीआरजी और बेरदे कैंप से निरीक्षक लव जॉय के नेतृत्व में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी गश्त-सर्चिंग के लिए निकली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *