विस के सामने रसोइया-संयोजिका संघ का अनिश्चितकालीन धरना

गुमला| झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले हजारों रसोईया-स योजिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्च तकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए झारखंड विधानसभा के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा व किसी भी विद्यालय में भोजन नहीं बनाया जाएगा। संघ की ओर से कहा गया कि सरकार से लंबे समय से मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण, सामाजिक सुरक्षा व अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है, पर अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। इसी के विरोध में आज बड़ी संख्या में रसोईया-स योजिकाएं विधानसभा के समक्ष जुटीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्श कारियों ने कहा कि यह आंदोलन मांग प्राप्ति तक लगातार चलता रहेगा। गुमला जिला से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रांची पहुंचे। गुमला प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी, प्रखंड सचिव बिनाईकी देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सरस्वती देवी व जिला कोषाध्यक्ष हिरा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में रसोईया-स योजिकाएं आंदोलन में शामिल हुईं। नेताओं ने कहा कि यह केवल मानदेय का सवाल नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि हड़ताल के दौरान यदि कोई रसोईया- संयोजिका विद्यालय में भोजन बनाती पाई जाती है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गुमला जिला में विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी सदस्य हड़ताल तोड़कर काम न करे। संघ पदाधिकारियों ने दावा किया कि हजारों की संख्या में सदस्य इस आंदोलन में शामिल हैं और राज्य के सभी जिलों में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यदि वार्ता का रास्ता नहीं खुलता है तो विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *