विहिप–बजरंग दल की प्रांतीयबैठक में संगठन मजबूती पर जोर

संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाने के उद्देश्य से लुधियाना में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कीप्रांतीय बैठक की गई। इसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनविस्तार और सामाजिक विषयों पर चर्चा की। बैठक के बाद में जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने बताया कि पंजाब भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर विचार किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने, धर्मांतरण जैसे मुद्दों और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। आनंद यादव ने लोगों से अपील की कि वे ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म देखें और सामाजिक विषयों के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए बच्चों को शिक्षित, जागरूक और नैतिक मूल्यों से जोड़नाआवश्यक है। इस अवसर पर नगर सुरक्षा प्रमुख गगन गिल, इशांत मेहरा,नगर सह संयोजक अजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *