वीजा एजेंट दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज:युवती के अविवाहित होने के बावजूद विवाहित बताकर लगवाया था कनाडा का वीजा

युवती के अविवाहित होने के बावजूद वीजा एजेंट की ओर से दस्तावेजों में विवाहित बताकर वीजा लगवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीजा एजेंट संचालक दंपती के खिलाफ पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार परविन्द्र सिंह (31) पुत्र मनजीत सिंह जटसिख निवासी गांव अमरपुरा राठान ने रिपोर्ट पेश की कि उसकी बहन हरजोत कौर ने द्रस्ट लाइन वीजा एजेंट के संचालक अमनदीप कौर पत्नी बलकार सिंह व बलकार सिंह मजहबी निवासी 13 एफएफ, मानकसर तहसील करणपुर जिला श्रीगंगानगर के माध्यम से कनाडा का वीजा बनवाया था। अमनदीप कौर ने उसकी बहन के अविवाहित होने पर भी दस्तावेजों में विवाहित दिखाकर व एक बच्चे की माता होना दिखाकर वीजा लगवा दिया। जब उसकी बहन अविवाहिता है। उसकी बहन हरजोत कौर 4 मार्च 2024 को वीजा पर भारत से कनाडा गई। हरजोत कौर कनाडा में नौकरी के वेरिफिकेशन के लिए एमबेसी गई तो पता चला कि अमनदीप कौर ने उसके दस्तावेजों में झूठे तथ्य दिखाकर किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी बताकर कागजात बनाकर दे दिए हैं। उसने जब अमनदीप कौर व बलकार सिंह से इस बारे में बात की तो वे जानकारी देने से टाल-मटोल करने लगे। जब उसने कानूनी कार्रवाई के लिए कहा तो अमनदीप कौर व बलकार सिंह ने कहा की उन्हें तो पैसे से मतलब था, जो उन्होंने ले लिए हैं। उनसे जो कुछ होता है वह कर लें। परविन्द्र सिंह के अनुसार उसकी बहन कनाडा में परेशान है। इस घटना के चलते उसका परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इन लोगों ने झूठे तथ्य पेश कर छल कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने उक्त घटना 1 जुलाई 2024 से पूर्व की होने के कारण धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *