वीमेंस हॉकी इंडिया लीग 12 जनवरी से रांची में शुरू होगी। इसमें चार महिला टीमें भाग लेंगी। इनमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स व सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं। इसके लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में तैयारी अंतिम चरण में है। वीमेंस एचआईएल में भाग लेने के लिए टीमें 4 जनवरी से आने लगेंगी। वहीं, 5 जनवरी से प्रैक्टिस शुरू हो जाएगी। वीमेंस एचआईएल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगी। इस मौके पर कई कल्चरल कार्यक्रम होंगे, जिसमें जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दें कि एचआईएल के लिए एंट्री नि:शुल्क होगी। लेकिन मैच के लिए ऑनलाइन माध्यम से टिकट लेना होगा। टिकटजिनी की वेबसाइट व एप के माध्यम टिकट बुक कर सकेंगे। संचालन समिति के सदस्य भोलानाथ सिंह ने कहा कि रांची में होने वाले एचआईएल के लिए पूरी तैयारी है। वीमेंस एचआईएल के लिए सभी उत्साहित हैं। एस्ट्रोटर्फ की हो रही है सफाई
मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को एस्ट्रोटर्फ की सफाई की गई। इसके अलावा लाइट सिस्टम सहित स्टेडियम के अन्य इक्विपमेंट को चेक किया जा रहा है। कमी होने पर उसे ठीक किया जा रहा है। 26 जनवरी को होगा वीमेंस एचआईएल का फाइनल मुकाबला
12 जनवरी: दिल्ली एसजी पाइपर्स व ओडिशा वॉरियर्स रांची
13 जनवरी: बंगाल टाइगर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब रांची
14 जनवरी: दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम बंगाल टाइगर्स रांची
15 जनवरी: ओडिशा वॉरियर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब रांची
16 जनवरी: बंगाल टाइगर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स रांची
17 जनवरी: दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब राउरकेला
19 जनवरी: ओडिशा वॉरियर्स बनाम बंगाल टाइगर्स राउरकेला
20 जनवरी: सूरमा हॉकी क्लब व दिल्ली एसजी पाइपर्स रांची
21 जनवरी: सूरमा हॉकी क्लब बनाम ओडिशा वारियर्स रांची
22 जनवरी: बंगाल टाइगर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स रांची
23 जनवरी: ओडिशा वारियर्स व दिल्ली एसजी पाइपर्स रांची
24 जनवरी: सूरमा हॉकी क्लब बनाम बंगाल टाइगर्स रांची
26 जनवरी: प्रथम रैंक पूल बनाम द्वितीय रैंक पूल रांची मेंस के चार मुकाबले, जो रांची में होंगे
18 जनवरी हैदराबाद तुफांस बनाम तमिलनाडु ड्रैगन्स
18 जनवरी गोनासिका बनाम यूपी रुद्राज
22 जनवरी दिल्ली एसजी पाइपर्स व सूरमा हॉकी क्लब
24 जनवरी बंगाल टाइगर्स बनाम वेदांता कलिंगा लांसर्स
ये भी खबर पढ़िए झारखंड की बिटिया अर्जुन अवार्डी:सलीमा पुरस्कार पाने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी, कभी बांस की स्टिक से करती थीं प्रैक्टिस झारखंड की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 17 जनवरी को उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीमा झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। इससे पहले 1972 में ओलंपियन स्व. माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जबकि, सिलवानुस डुंगडुंग और सुमराय टेटे को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि यह पल झारखंड और हॉकी से जुड़े हुए सदस्यों के लिए सम्मान का है। पढ़िए पूरी खबर…


